Showing posts with label #Geet. Show all posts
Showing posts with label #Geet. Show all posts

Thursday, 18 February 2016

ग़ज़ल - My Couplet Of Life



































Penned By Narayan-Chandra Rauf

शायर: नारायण-चन्द्र रउफ 

पलके शर्म से झुकती हो तो ग़ज़ल होती है 
अँधेरा दरीचों से गुज़रती हो तो ग़ज़ल होती है 

ठुकराये हमे की वो दिल चूर चूर कर दे 
इशक़-दी-चूरे चुभती हो तो ग़ज़ल होती है 

लहजे उमड़ते हैं कैसे हमे नहीं मालूम के  
सीने में आस जलती हो तो ग़ज़ल होती है 

आसूँ आँखों से बहती हो तो ग़ज़ल होती है
बनके मोती ढलती हो तो ग़ज़ल होती है

 


Tuesday, 26 January 2016

गीत - The Song

Penned By Narayan-Chandra Rauf 

शायर: नारायण-चंद्र रऊफ 

बिछड़ के मुझसे वो कहाँ जुदा होता है 
होंठों पर गीतों से एक नाम जुड़ा होता है 

छेड़ती हैं मुझे यह मस्त निगाहे क्या क्या 
जब उनमें काजल कभी रात फना होता हैं 

सुनते है सभी साज़-ए-उल्फत की नवा
याद में  उनकी दिल नगमा-सरा होता है 

बस अपने ही धुन में रहती है दुनिया 
ना वो किसी का इलाज़ ना दवा होता है 

रिश्ता यह तेरा मेरा न टूटेगा हरगिज़   
जिस्म साये से भला कब जुदा होता है 

इश्क़ की गलियों से न जाना "रऊफ"
अंजाम उसका बुरा, बस बुरा होता है 


Reason for this -

बिछड़ के मुझसे वो कहाँ जुदा होता है 
होंठों पर गीतों से एक नाम जुड़ा होता है 

Was eager to attend Wipro event, but had to interview Union Minister Ram Vilas Paswan ... hence the above couplet

Reason for this -

बस अपने ही धुन में रहती है दुनिया 
न वो किसी का इलाज़ न दवा होता है 

Most Journalists in Bangalore are mostly self-centered ... they are least bothered of anybody around ... they simply are a showoff, showing concerns for others ... but aren't ... You wouldn't find them going out of their way to help anyone


There are few, though